कैथल: कैथल में ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने दवा दुकानों पर छापेमारी की, 6 दवाइयों के नमूने लिए
जिला ड्रग्स कंट्रोल विभाग की टीम ने शहर के ढांड रोड व अंबाला रोड पर स्थित दवा की दुकानों पर रेड की। इस दौरान दवाइयों की खरीद-फरोख्त, रखरखाव को लेकर जानकारी ली। वहीं एंटीबायोटिक्स, शुगर सहित दर्द की दवाइयों के सैंपल लिए हैं। करीब छह दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेजे जाएंगे। फरवरी माह में रिपोर्ट आने की उम्मीद है।