सांसद कंगना रनोत ने लिया बिजली महादेव का आशीर्वाद
Kullu Times
मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद Kangana Ranaut ने आज कुल्लू के पावन बिजली महादेव के दर्शन किये इस दौरान उन्होंने बताया कि कठिन चढ़ाई के पश्चात महादेव के दिव्य दर्शन से मन अपार शांति और आनंद से भर गया।
मार्ग में स्थानीय मातृशक्ति द्वारा बड़े स्नेह से पारंपरिक हिमाचली व्यंजनों का जो सत्कार मिला, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। हर हर महादेव!
Kullu, Kullu | Jul 12, 2026