बानो: बांकी में महुआ चुनने गई महिला को जहरीले सांप ने डंसा, अस्पताल में इलाज जारी
Bano, Simdega | Apr 3, 2026 बानो क्षेत्र के बांकी गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर के करीब 30 वर्षीय महिला ललिता कुमारी को महुआ चुनने के दौरान जहरीले सांप ने डंस लिया, घटना के बाद परिजन घबरा गये तथा बिना देर किए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बानो में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार एवं स्वास्थ्य कर्मीयों के टीम द्वारा जांच कर इलाज शुरू किया गया।