धनौरा: असम की युवती को प्रेम जाल में फंसाकर बछरायूं में गैंगरेप, जबरन गर्भपात और मांस खिलाने की कोशिश, तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा
बछरायूं थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. असम की रहने वाली एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. साथ ही जबरन गर्भपात कराकर मांस खिलाने की भी कोशिश की गई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।