नरवर: संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भाजपा मंडल नरवर की बैठक संपन्न
भारतीय जनता पार्टी के नरवर मंडल की एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक रविवार शाम चार बजे आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आगामी 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले पार्टी स्थापना दिवस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वर्ग प्रशिक्षण 2026 एवं अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को विभिन्न का