सिविल सर्जन जगदीश प्रसाद ने शुक्रवार को लगभग 2 बजे कुंदा स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष औषधालय का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण स्थानीय प्रमुख कमला देवी द्वारा पूर्व में की गई शिकायत के आलोक में किया गया, जिसमें आयुष विभाग के चिकित्सक की नियमित अनुपस्थिति का आरोप लगाया गया था। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं, चिकित्सकों एवं कर्मिय