सहारनपुर: मारुति नंदन सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सीएम योगी से लगाई गुहार, कहा- मुस्लिम युवकों की वजह से घर छोड़ा
सहारनपुर निवासी मारुति नंदन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। वीडियो में उन्होंने दो मुस्लिम युवकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कथित प्रताड़ना और धमकियों के चलते उन्हें अपना घर और उत्तर प्रदेश छोड़कर बाहर रहने को मजबूर होना पड़ा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।