हुज़ूर: सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आक्रोश, विजय शाह की गिरफ्तारी को लेकर भोपाल में प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Jan 20, 2026 भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट द्वारा केस दर्ज करने के स्पष्ट आदेशों के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है इसी को लेकर मंगलवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया|