शाजापुर: मक्सी में छत से गिरकर युवक की हुई मौत,पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया
शाजापुर मक्सी में छत से गिरकर युवक की मौत,पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया। मक्सी पुलिस से मिले जानकारी के अनुसार सुभाष परमार पिता बापूलाल निवासी मक्सी घर की छत से नीचे गिर गया, जिसे उपचार के लिए परिजन शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने चेकअप के दौरान सुभाष को मृत घोषित कर दिया। शनिवार को शाजापुर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया।