कर्वी: चित्रकूट में 449 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह सम्पन्न, डीएम ने ली सलामी
आज रविवार सुबह 8 बजे रिजर्व पुलिस लाइन चित्रकूट में रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन हुआ। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और जिला जज शेषमणि शुक्ला ने परेड की सलामी ली। 449 आरक्षियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन भी प्रसारित हुआ। उत्कृष्ट प्रशिक्षु सम्मानित हुए और अंत में एसपी अरुण कुमार सिंह ने शपथ दिलाई।