भिंड नगर: अंबेडकर जयंती पर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने भीम नगर में दी श्रद्धांजलि, बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संदेश
भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे भीम नगर पहुंचकर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।