गाण्डेय: गिरिडीह के गोवर्धन लाल नर्सिंग होम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, मरीजों की उमड़ी भारी भीड़
Gandey, Giridih | May 24, 2026
गिरिडीह के चर्चित गोवर्धन लाल नर्सिंग होम में रविवार को 4 बजे तक आयोजित निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर में शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। इस विशेष स्वास्थ्य कैंप में करीब 10 विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।