बिजली विभाग बेलसर की टीम ने साइन बीबीपुर व मनोरा में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर चार लोगों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। विद्युत अभियंता उमेश पासवान ने बेलसर ओपी में विद्युत अधिनियम की धारा-135 एवं अन्य धाराओं के साथ बिजली चोरी के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है।