पटेढ़ी बेलसर: सोरहत्था में जिला स्तरीय तरंग कला एवं खेल उत्सव 2024 का किया गया आयोजन
पटेढी बेलसर प्रखंड क्षेत्र के टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज सोरहत्था में जिला स्तरीय तरंग कला एवं खेल उत्सव 2024 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ विनय पासवान के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में कबड्डी, 100 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, निबंध लेख, रंगोली, शतरंज, चित्रकला, साहित्य अन्य प्रतियोगिता कराई गई।