दतिया नगर: रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक के पास रास्ता बंद किए जाने का महिला ने किया विरोध, कलेक्टर से लगाई गुहार
रेलवे स्टेशन की प्लेटफार्म नंबर 1 के पास रामनगर डेरा पीतांबरा कॉलोनी बिरला कॉलोनी और मिश्रा कॉलोनी क़े रहवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे औऱ कलेक्टर को ज्ञापन देकर रेलवे प्रशासन द्वारा पुराने आवागमन मार्ग को बंद किए जाने का विरोध किया है । महिलाओं ने बताया कि करीब तीन-चार हजार की आबादी जो रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक के पास रहती है उसका रास्ता बंद किया जा रहा हैं.