जशपुर: शिवपुर नाला अतिक्रमण मुक्त, प्रशासन ने हटाया कब्जा और ग्राम पंचायत को सौंपा गया क्षेत्र
जशपुर जिले के पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम गाला के शिवपुर नाला क्षेत्र में अतिक्रमण संबंधी शिकायत का प्रशासन ने निराकरण कर दिया है। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि नाला क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण से मरघट तक जाने वाला मार्ग बाधित हो रहा है। जशपुर जनसंपर्क से सोमवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के निर्देश पर राजस्व अमले ने