टिब्बी: सालीवाला में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, तीन लोग गंभीर झुलसे, लाखों का सामान हुआ खाक
टिब्बी क्षेत्र के सालीवाला गांव में शुक्रवार सुबह श्योपतराम सहारण के मकान में खड़ी कार की बैटरी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास में रखे डीजल ड्रमों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हुए जोरदार धमाके के कारण आग पूरे दो मकान में फैल गई और लाखों घरेलू व स्पेयर पार्ट्स का सामान आग की भेंट चढ़ गया