बाह: बाह में दूध की मैक्स ने दौड़ लगा रहे युवकों को मारी टक्कर, तीन युवक हुए घायल
बाह क्षेत्र में छदामी मठ के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार दूध की मैक्स गाड़ी ने हाईवे किनारे दौड़ लगा रहे तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनियंत्रित गाड़ी खाई में पलट गई। दुर्घटना में तीनों युवक घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और वाहन को कब्जे में ले लिया। चालक को मौके प