घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में पानी निकासी को लेकर हुए विवाद में एक युवक से 6 लोगो ने की मारपीट
पाथाखेड़ा में मंगलवार को पानी निकासी को लेकर हुए विवाद में एक युवक से 6 लोगो ने मारपीट की। युवक ने पाथाखेड़ा पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत की। इसके बाद पाथाखेड़ा पुलिस ने घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा में पानी निकासी को लेकर हुए विवाद में अनिकेत के साथ से 6 लोगो ने मारपीट की है।