घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में पति ने पत्नी के ऊपर केरोसिन डालकर लगाई आग, पत्नी गंभीर रूप से हुई घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के पाथाखेड़ा में सोमवार रात करीब 11 बजे पति ने पत्नी के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल पत्नी को 108 एम्बुलेंस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही मामले की सूचना घोड़ाडोंगरी पुलिस को दी गई।