Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

नहीं मिल रहा है कमर्शियल सिलेंडर ,आधा रह गया कारोबार हिमाचल समय - Himachal Samay Media #solansubjimandi #vikrmadityesing...

Solan, Solan | Mar 19, 2026

MORE NEWS

बीन के दामों में जबरदस्त उछाल 18 जुलाई 2026 को सोलन सब्जी मंडी में बीन 20 से 84 रुपए प्रति किलो तक बिकी।

बीन के दामों में जबरदस्त उछाल 18 जुलाई 2026 को सोलन सब्जी मंडी में बीन 20 से 84 रुपए प्रति किलो तक बिकी।

Solan, Solan | Jul 18, 2026

गढ़खल-गुनाई सड़क पर सोयता से मध्याना  के बीच टाइल्स बिछाने का काम शुरू

लोक निर्माण विभाग कसौली मंडल के अंतर्गत आने वाली गढ़खल-गुनाई वाया समोल-मध्याना सड़क पर गिफ्ट डीड होने वाले स्थानों पर टाइल्स बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। सड़क पर स्थित सोयता गांव व मध्याना गांव के लोगों द्वारा सड़क निर्माण में आई जमीन की गिफ्ट डीड लोक निर्माण विभाग के नाम करवाने के बाद कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने उबड़ खाबड़ सड़क पर टाइल्स बिछाने के लिए PWD के माध्यम से धन मुहैया करवाया है। इसके लिए विभाग द्वारा टेंडर लगाकर सड़क पर टाइल्स बिछाने का कार्य शुरू करवा दिया है। विधायक सुल्तानपुरी ने शुक्रवार को सोयता पहुंचकर टाइल्स कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगे की ओर भी ग्रामीण जल्द से जल्द गिफ्ट डीड करवाएं ताकि सड़क की हालत को सुधारा जा सके। अभी प्रथम चरण में सोयता व मध्याना गांव के लोगों द्वारा गिफ्ट डीड करवाने के बाद विभाग द्वारा कार्य शुरू किया गया है। इस कार्य पर करीब 35 से 40 लाख रुपए खर्च होंगे। जैसे ही आगे की गिफ्ट डीड होगी, उसके लिए भी धन मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को टाइल्स व अन्य कार्य करने के लिए सड़क निर्माण में आई ज़मीन की गिफ्ट डीड करना जरूरी होता, जिसके बिना वह काम नहीं करवा सकती। उन्होंने गिफ्ट डीड करने वाले गांवों के लोगों का आभार भी जताया। गौरतलब है कि गढ़खल-गुनाई सड़क पिछले 30 सालों से कच्ची होने के कारण लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। टाइल्स लगाने के लिए विधायक द्वारा धन उपलब्ध करवाने के लिए इस सड़क पर पड़ने वाली ग्राम पंचायत नाहरी, ग्राम पंचायत कोटबेजा, ग्राम पंचायत गनोल, ग्राम पंचायत कसौली-गढ़खल सहित अन्य पंचायतों के लोगों ने भी उनका आभार जताया है। 
इस दौरान मौके पर नाहरी पंचायत के उपप्रधान मोहन लाल शर्मा, ग्रामीणों श्याम दत्त, मदन लाल, हीरा दत्त, धर्म दत्त,  दीनानाथ, राकेश कुमार सहित अनेकों ग्रामीण मौजूद रात

गढ़खल-गुनाई सड़क पर सोयता से मध्याना के बीच टाइल्स बिछाने का काम शुरू लोक निर्माण विभाग कसौली मंडल के अंतर्गत आने वाली गढ़खल-गुनाई वाया समोल-मध्याना सड़क पर गिफ्ट डीड होने वाले स्थानों पर टाइल्स बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। सड़क पर स्थित सोयता गांव व मध्याना गांव के लोगों द्वारा सड़क निर्माण में आई जमीन की गिफ्ट डीड लोक निर्माण विभाग के नाम करवाने के बाद कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने उबड़ खाबड़ सड़क पर टाइल्स बिछाने के लिए PWD के माध्यम से धन मुहैया करवाया है। इसके लिए विभाग द्वारा टेंडर लगाकर सड़क पर टाइल्स बिछाने का कार्य शुरू करवा दिया है। विधायक सुल्तानपुरी ने शुक्रवार को सोयता पहुंचकर टाइल्स कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगे की ओर भी ग्रामीण जल्द से जल्द गिफ्ट डीड करवाएं ताकि सड़क की हालत को सुधारा जा सके। अभी प्रथम चरण में सोयता व मध्याना गांव के लोगों द्वारा गिफ्ट डीड करवाने के बाद विभाग द्वारा कार्य शुरू किया गया है। इस कार्य पर करीब 35 से 40 लाख रुपए खर्च होंगे। जैसे ही आगे की गिफ्ट डीड होगी, उसके लिए भी धन मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को टाइल्स व अन्य कार्य करने के लिए सड़क निर्माण में आई ज़मीन की गिफ्ट डीड करना जरूरी होता, जिसके बिना वह काम नहीं करवा सकती। उन्होंने गिफ्ट डीड करने वाले गांवों के लोगों का आभार भी जताया। गौरतलब है कि गढ़खल-गुनाई सड़क पिछले 30 सालों से कच्ची होने के कारण लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। टाइल्स लगाने के लिए विधायक द्वारा धन उपलब्ध करवाने के लिए इस सड़क पर पड़ने वाली ग्राम पंचायत नाहरी, ग्राम पंचायत कोटबेजा, ग्राम पंचायत गनोल, ग्राम पंचायत कसौली-गढ़खल सहित अन्य पंचायतों के लोगों ने भी उनका आभार जताया है। इस दौरान मौके पर नाहरी पंचायत के उपप्रधान मोहन लाल शर्मा, ग्रामीणों श्याम दत्त, मदन लाल, हीरा दत्त, धर्म दत्त, दीनानाथ, राकेश कुमार सहित अनेकों ग्रामीण मौजूद रात

Solan, Solan | Jul 18, 2026