कोंडागांव: कोंडागांव जिले में खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण, नैनो उर्वरकों से उत्पादन में होगी वृद्धि
खरीफ सीजन 2026 को देखते हुए कोंडागांव जिले में किसानों के लिए खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषि विभाग ने उर्वरकों और बीजों का पर्याप्त भंडारण किया है, ताकि किसानों को समय पर आवश्यक संसाधन मिल सकें। विभाग के अनुसार सहकारी समितियों और निजी विक्रय केंद्रों में कुल 32 हजार टन से अधिक उर्वरकों क