डीग: विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कलेक्टर ने अफसरों को फील्ड में रहने के दिए सख्त निर्देश
जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति और सौर ऊर्जा योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए।