कोतवाली थाने का युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को स्कूली छात्रों ने विजिट किया। सोमवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के छात्रों को विजिट के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई इसके साथ ही युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने में नशे के दुष्परिणामों के साथ साइबर फ्रॉड से बचने और पोक्सो एक्ट के बारे में भी जानकारी दी गई।