रामनगर: रामनगर तहसील में भाकियू भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया, विधायक के खिलाफ नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा
रामनगर तहसील में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव आशु चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। रामनगर विधायक के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। सुरक्षा व्यवस्था में सीओ गरिमा पंत जगत राम कनौजिया कोतवाल अरुण प्रताप सिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।