शाहजहांपुर के जलालाबाद स्थित स्टेट हाईवे पर भटा देवर के पास कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंगलवार रात मे हुआ, जब तेज रफ्तार आर्टिका कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर पड़े और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.