प्रयागराज: उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा बहुओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर सौपा ज्ञापन
12 सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर चले आशा बहुओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा किया।इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की आशा बहुओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे विभिन्न काम कराया जा रहे हैं लेकिन उन्हें कोई भुगतान नहीं दिया जाता है जबकि दो चार कार्यों की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।