प्रयागराज: जोनल अधिकारी के निर्देशन में PDA द्वारा अलग-अलग स्थानों पर करीब 28 बीघा अवैध प्लाटिंग पर की गई कार्यवाई
प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध अभियान चलाया गया।इसी क्रम में जोनल अधिकारी के निर्देशन में प्रयागराज के द्रौपदी घाट सहित अन्य स्थानों करवाई की गई।करीब 28 बीघा अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर से धवस्तीकरण की कार्यवाई की गई। कार्यवाई के दौरान क्षेत्रीय अवर अभियंता, तहसील सदर के कानूनगो, थाना कैंट पुलिस तथा PDA प्रवर्तन दल मौजूद रहा।