प्रयागराज: वीजेपी कार्यालय में हुई बैठक में 16 जिलों और 14 लोकसभा सीटों के पदाधिकारी हुए शामिल
बीजेपी के काशी प्रांत की बैठक आज संगम नगरी प्रयागराज में हुई। इस बैठक में काशी प्रांत के 16 जिलों और 14 लोकसभा सीटों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव में प्रांत में पार्टी के बेहद खराब प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा की गई और साथ ही उपेक्षा का आरोप लगाने वाले कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की गई।