प्रयागराज: बहादुर गंज में पीने के पानी की समस्या से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने सड़क पर किया जमकर हंगामा
संगम नगरी प्रयागराज के बहादुरगंज में आज शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया, लोगों के मुताबिक बीते काफी दिनों से लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, ऐसे में स्थानीय लोगों द्वारा परेशान होकर आज जमकर हंगामा किया है,हालांकि मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची,तथा लोगों को समझाया बुझाया गया,लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।