खुरई: सिविल अस्पताल में बुजुर्ग बीमार महिला 7 दिनों से कमरे में कैद, बाहर से लगा ताला, बीमारी की हालत में लाया गया था अस्पताल
Khurai, Sagar | Oct 6, 2025 सिविल अस्पताल के ऊपरी मंजिल के एक कमरे में एक बीमार बुजुर्ग महिला पिछले 7 दिनों से एक कमरे में कैद है, बाहर से ताला भी लगा है,सोमवार शाम 7 बजे बीएमओ डॉ रामजी ठाकुर ने जानकरी देते हुए बताया कि बीमारी की हालत में इसे अस्पताल में भर्ती कराया था, वार्ड में बदबू से अन्य मरीजों को बचाने के लिए मजबूरी में ऐसा करना पड़ा,, महिला राधा बाल्मीकि है जो नपा सफाईकर्मी थी