पूरनपुर: गुलड़िया भूपसिंह में ग्राम बस्ती संपर्क अभियान, विधायक ने योजनाओं की दी जानकारी
पूरनपुर गुलड़िया भूप सिंह में ग्राम बस्ती संपर्क अभियान के तहत भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बाबा त्रिलोकी नाथ मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।