शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए क्षेत्रीय विधायक
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 1, 2026
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह शामिल हुए इस दौरान विधायक ने कार्यक्रम में शामिल होकर नन्हें विद्यार्थियों का तिलक, माला एवं पुष्पवर्षा से स्वागत किया। बच्चों को पुस्तकें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सभी को नई शैक्षणिक यात्रा के लिए ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित कीं।