पत्थलगांव: गोढीकला में चार दिनों से बिजली गुल रहने पर ग्रामीणों का गुस्सा, बिजली विभाग के खिलाफ देर रात किया हंगामा
विकासखंड पत्थलगांव के भाटामुंडा ग्राम पंचायत अंतर्गत गोढीकला गांव में पिछले तीन से चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। लगातार शिकायतों के बावजूद बिजली बहाल नहीं होने पर नाराज ग्रामीण देर रात बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच गए और करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले की गंभीरता बढ़ने पर प्रश