शंभूगंज: शंभूगंज में महंगाई और ईंधन की किल्लत से परेशान लोगों को देखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फूटा आक्रोश, किया पुतला दहन
शंभूगंज में महंगाई और ईंधन की किल्लत से लोगों की परेशानी को देखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा। जहां दो दर्जन से भी ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया फिर शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 4 बजे शंभूगंज बाजार की सड़कों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर प्रधानमंत्री के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की।