विजयीपुर: डीघवा सरेया गांव में लाखों की चोरी का एक सप्ताह बाद भी नहीं हुआ खुलासा, ग्रामीणों में नाराजगी।
विजयीपुर थाना क्षेत्र के डीघवा सरेया गांव में दिनदहाड़े हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। 30 मई को गांव निवासी बेचू चौहान के घर से चोर लाखों रुपये मूल्य के आभूषण एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए थे। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध युवक दिखाई दिए थे, जिससे जल्द खुलासे की उम्