दतिया नगर: गेहूं से भरा तेज रफ्तार ट्रक जिला अस्पताल की बाउंड्री में घुसा, बिजली का खंभा तोड़ा, बड़ा हादसा टला
गुरुवार सुबह दतिया जिला चिकित्सालय के पीछे एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए अस्पताल की बाउंड्री में जा घुसा। हादसे में बाउंड्री दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बिजली विभाग का खंभा उखड़ गया। जिसकी जानकारी 11 बजे मिलीं है। गनीमत रही कि घटना के समय मौके पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है