हुज़ूर: चूना भट्टी में ₹2.27 करोड़ की पानी टंकी का भूमिपूजन, विधायक भगवानदास सबनानी बोले- हर घर तक पहुंचेगा स्वच्छ जल
Huzur, Bhopal | Jun 3, 2026 भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के चूना भट्टी में ‘अमृत 2.0’ योजना के तहत ₹2 करोड़ 27 लाख की लागत से बनने वाली नई पानी की टंकी का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान विधायक भगवानदास सबनानी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ और नियमित पेयजल उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी |