नौगावां सादात: नगर पंचायत की ईट चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी, वीडियो आया सामने
सादात जल निगम ठेकेदार के मजदूरों ने नगर पंचायत की ईंटें चोरी कर ली। लोगों की शिकायत पर बाबू ने मौके पर जाकर जांच की तो शिकायत को सही पाया। अब नगर पंचायत प्रशासन मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कह रहा है जबकि, ठेकेदार भी नगर पंचायत के अधिकारियों की ताल में ताल मिलाई है और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।