वैशाली थाना के भागवतपुर गांव में शराब धंधेबाजों को पकड़े गई पुलिस टीम के साथ न सिर्फ हाथापाई की गई बल्कि पकड़े गए तीन तस्करों में से एक को पुलिस से छुड़ा कर भगा लिया। एसआई नीतू कुमारी ने गिरफ्तार दो तस्कर सहित 11 आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।