ईसागढ़: ईदोर गांव में संपर्क अभियान के तहत शिविर का किया गया आयोजन, समस्याओं का किया गया समाधान
जिले में ईदोर गांव सहित 11 स्थानों पर संपर्क अभियान 2026 के तहत बिजली विभाग द्वारा शिविर लगाये गये । प्रशासन ने शनिवार को शाम लगभग 7:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि शिविरों में बिल, बिजली संबंधी और मीटर एवं सर्विस केबल संबंधी शिकायतों को सुना गया और उनका निराकरण किया गया और स्मार्ट मीटर के बारे में जानकारी दी गई ।