लाडपुरा: परिवार सो रहा था, चोर घर में घुसा, महिला जागकर चिल्लाई- कौन है?, चोर ने कहा- आंटी मैं हूं; जेल भेजा गया
Ladpura, Kota | Jun 30, 2026 कोटा शहर में दिनदहाड़े एक चोर बेखौफ होकर घर में घुसा। परिवार के लोग घर में ही अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। चोर सामान तलाश रहा था। इस बीच एक महिला की नींद खुल गई। इसके बाद भी चोर नहीं डरा। महिला के पूछने पर कि कौन है, बोला- आंटी मैं हूं। मामला महावीर नगर थाना क्षेत्र का है।