तारानगर: पुलिस थाना तारानगर ने अवैध टोपीदार बंदूक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, बारूद-छरै भी मिले, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
चूरू पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अवैध हथियार विरोधी अभियान में तारानगर थाना पुलिस को बडी सफलता मिली है। जिसमें पुलिस टीम ने आरोपी राजेन्द्र पुत्र पन्नाराम बावरी उम्र 35 साल निवासी राजपुरा, थाना तारानगर को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से एक सिंग्नल बैरल (लमछड़) टोपीदार बंदूक, बारूद और छर्रे जब्त किए है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है