शिवपुरी नगर: गुस्से में आकर मनीष ने गवांई जान: रौंधा गांव के 23 वर्षीय युवक ने जहर खाया, इलाज के दौरान हुई मौत
शिवपुरी के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम रौंधा में सोमवार रात 23 वर्षीय मनीष जाटव ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार रात जैसे ही मनीष जाटव द्वारा जहर खाने की खबर गांव में फैली, पूरे रौंधा गांव में हड़कंप मच गया।