शिवपुरी: आदर्श ग्राम सिरसौद में माता काली का भव्य मेला शुरू, प्रभात फेरी और ध्वज के साथ परंपरा का आगाज
शिवपुरी जिला के आदर्श ग्राम सिरसौद में गुरुवार की शाम 5 बजे माता काली का चार दिवसीय पारंपरिक मेला भव्य तरीके से शुरू हो गया। पहले दिन गांव में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले की शुरुआत जवारों के साथ प्रभात फेरी से हुई, जो भगवान कृष्ण मंदिर से निकली और गांव के प्रमुख मार्गों—स्टैंड, बड़ा बाजार, बिनसियाना मोहल्ला सहित अन्य रास्तों से होती ।