सिराथू: अझुवा में हाई टेंशन बिजली तार से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में लगी आग
सिराथू तहसील क्षेत्र के अझुवा में गुरुवार एक गेंहू के खेत में आग लग गई।खेत से गुजरने वाले एचटी तार की चिंगारी सूखे खेत में गिरने से आग लगी थी।एक बीघा गेंहू की तैयार फसल बर्बाद हो गई।वार्ड नं 6 के बलदेव के खेत में आग लगी थी।जगदेव का भी नुकसान हुआ है।पड़ोसी मेघराज के समरसेबल चलाकर आग बुझाई गई।पुलिस और लेखपाल पहुंचे।हुवे नुकसान की रिपोर्ट आगे भेजी गई है।