शाहजहाँपुर। शहर को जाममुक्त बनाने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सड़कों पर उतरकर बड़ी कार्रवाई की। एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर सीओ ट्रैफिक शुभम वर्मा के नेतृत्व में टीम ने सदर बाजार क्षेत्र के निशात टॉकीज से लाल इमली होते हुए अंजान चौकी तक सघन अभियान चलाया।