मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली पुलिस को बुधवार को शाम लगभग 7 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुरानी गल्ला मंडी में कोई युवक हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से मीरकाबाद निवासी घनराज सांसी उम्र 22 वर्ष को कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।