झालरापाटन: कलमंडी कला के सरकारी स्कूल में करियर मेला 2025 का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने छात्रों का किया मार्गदर्शन
झालरापाटन के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कलमण्डी कलां में सोमवार दोपहर 1 बजे करियर मेला 2025 का सफल आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। भूतपूर्व सैनिक और वरिष्ठ अध्यापक बने सिंह गुर्जर ने सेना में जवान और अधिकारी भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की।