पटना ग्रामीण: बहादुरपुर थाना इलाके में रंगदारी नहीं देने पर कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर बमबाजी, बाल-बाल बचे मजदूर
पटना : बहादुरपुर थाना क्षेत्र में 20 लख रुपए रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट पर बमबाजी की है। मौके पर काम कर रहे मजदूर हमले में बाल बाल बच गए। घटना बाजार समिति रोड की है। बिल्डर की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।